शाहपुर:- विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 घोड़ाडोंगरी के विकासखण्ड शाहपुर में जनसेवा को नई दिशा देते हुए क्षेत्र की यशस्वी विधायक गंगा सज्जनसिंह उइके ने वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश मालवीय को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
इस नियुक्ति के साथ ही मालवीय अब शाहपुर विकासखण्ड के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित समस्त प्रशासनिक विभागों के कार्यों के समन्वय, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा जनहित से जुड़े विषयों में विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी सक्रियता और संवेदनशीलता निश्चित रूप से प्रशासन और जनता के मध्य एक सशक्त सेतु का कार्य करेगी।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शाहपुर के विकास के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताया है।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री रोहित विक्की नायक, अरुण कुमार तिवारी, ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल जैन, कमल किशोर परसाई, जितेंद्र दीक्षित, गोवर्धन गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता तथा सुनील घिघोडे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने मालवीय को हार्दिक बधाई दी।उनके नेतृत्व में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की गति मिलेगी।



