HomeBetulमन की एकाग्रता से स्वयं कदम चूमती है सफलता : डी.डी. उइके,...

मन की एकाग्रता से स्वयं कदम चूमती है सफलता : डी.डी. उइके, केंद्रीय राज्य डी.डी. उइके ने किया इंटरएक्टिव पैनल का शुभारंभ

बैतूल:- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बैतूल के प्रांगण में सोमवार को जनजातीय पखवाड़ा एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद (लोकसभा) एवं राज्य मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार डी. डी. उइके थे। सर्वप्रथम स्काउट-गाइड की कलर पार्टी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डी.डी. उइके ने दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय के प्राचार्य आर.एन. पांडेय ने मंत्री डी.डी. उइके का शाल, श्रीफल और पौधा भेंटकर हरित स्वागत किया तथा विशेष अतिथि अमिता पांडेय का भी हरित स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्र श्रेयांश प्रजापति ने मंत्री का बनाया हुआ सुंदर पोर्ट्रेट उन्हें भेंट किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लघु नाटिका, लोकनृत्य और वंदे मातरम् की आकर्षक प्रस्तुतिया दीं। अलंकरण समारोह में मंत्री डी.डी. उइके ने शाला नायक यश और उर्वशी सहित चारों सदनों शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन के सदन नायकों को बैज लगाकर सम्मानित किया।

मंत्री ने विद्यालय के इंटरएक्टिव पैनल का शुभारंभ किया और कला प्रदर्शनी व प्राथमिक विभाग की टी.एल.एम. प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भगवान राम और पांडवों के वनवास काल में जनजातीय समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सरदार विष्णु सिंह गौड़ और सरदार गंजन सिंह कोरकू के योगदान को स्मरण किया और कहा कि आदिवासी समाज प्राचीन काल से ही जड़ी-बूटियों के माध्यम से मानव सेवा में अग्रणी रहा है।

कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए डी.डी. उइके ने कहा, मन की एकाग्रता से लौकिक एवं पारलौकिक सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। मेहनत ऐसी होनी चाहिए कि सफलता स्वयं आपके कदम चूमे। किस्मत के भरोसे नहीं रहना चाहिए; जब पढ़ाई करें तो केवल पढ़ाई ही दिखनी चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षिका अर्पिता हजारे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अध्यापक भारत धोटे, रमेश पंडोले, उदय प्रताप सिंह, जगदीश लोखंडे, ए.आर. डांगे, सीमा साहू सहित सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। शाला नायकों को पद एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ संजय सोनी ने दिलाई। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन हिंदी विभाग के शिक्षक दिलीप डांगे ने किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
22 %
3.3kmh
21 %
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
44 °
Fri
44 °

Most Popular