HomeBetulदीपावली पर मिठाइयों के सैंपल लिए, शाहपुर में राजस्व विभाग एवं खाद्य...

दीपावली पर मिठाइयों के सैंपल लिए, शाहपुर में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

शाहपुर:- दीपावली त्यौहार को देखते हुए राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को नगर के प्रमुख बाजारों में मिठाई दुकानों और होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नया बस स्टैंड एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र की चार मिठाई दुकानों से सैंपल लिए गए, एवं मिठाइयों की गुणवत्ता को चेक किया गया, ताकि मिलावटी मिठाइयों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

यह कार्रवाई तहसीलदार टी. विस्के के नेतृत्व में की गई, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम भाडोरिया की टीम ने भाग लिया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण तिथि, एवं भंडारण व्यवस्था की विस्तृत जांच की गई।

तहसीलदार टी. विस्के ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए यह कार्रवाई आमजन की सेहत को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। उन्होंने सभी दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध सामग्री के उपयोग और वैध लाइसेंस रखने के निर्देश दिए।

साथ ही, निरीक्षण के दौरान होटलों में उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडरों की सुरक्षा जांच भी की गई। अधिकारियों ने होटल संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और पुराने सिलेंडरों के उपयोग से बचने की हिदायत दी।

कार्रवाई के दौरान आर.आई.गंगाधर धोटे, ज्ञानराव वरकड़े तथा राजस्व विभाग के पटवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
13 %
2.5kmh
100 %
Thu
31 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular