HomeBetulदीपावली पर्व को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क, अधिकारियों ने पटाखा बिक्री स्थल...

दीपावली पर्व को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क, अधिकारियों ने पटाखा बिक्री स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, दुकानदारों को नियमों का पालन करने की दी हिदायत

शाहपुर:- दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार दोपहर नगर परिषद ग्राउंड स्थित नए पटाखा बिक्री स्थल का निरीक्षण किया। एसडीओपी मयंक तिवारी, तहसीलदार टी. विस्के और थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पटाखा व्यापारियों से बातचीत करते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तहसीलदार टी. विस्के ने कहा कि दो दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में बड़े नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के कोई भी व्यापारी पटाखों की बिक्री नहीं करेगा।

एसडीओपी मयंक तिवारी ने कहा कि सभी दुकानदार प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने नागरिकों से अपील की कि दीपावली पर्व पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने लोगों से केवल निर्धारित स्थानों से ही पटाखे खरीदने और बच्चों को पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी।

निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक जी.आर. धोटे, सुनील साहू सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि दीपावली पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
22 %
3.3kmh
21 %
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
44 °
Fri
44 °

Most Popular