HomeBetulकृतिका धोटे ने बी.ए. एलएल.बी. में किया टॉप, नागपुर विश्वविद्यालय की मेरिट...

कृतिका धोटे ने बी.ए. एलएल.बी. में किया टॉप, नागपुर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पाया प्रथम स्थान

बैतूल:- राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.ए. एलएल.बी. (पंचवर्षीय) कोर्स के 10वें सेमेस्टर की ग्रीष्मकालीन 2025 परीक्षा की मेरिट सूची जारी की गई है, जिसमें बैतूल जिले के लोनारी कुनबी समाज के शिक्षक दंपत्ति शंकर धोटे और श्रीमती अनिता धोटे की बड़ी बेटी कृतिका धोटे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय में अव्वल स्थान हासिल किया है।

कृतिका की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे लोनारी कुनबी समाज में हर्ष की लहर है। कुनबी समाज सेवा संगठन जिला बैतूल द्वारा कृतिका धोटे और उनके परिवार को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
22 %
3.3kmh
21 %
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
44 °
Fri
44 °

Most Popular