HomeBetulसेंधवा में मक्का मंडी की लूट के खिलाफ किसानों की हुंकार, JAYS...

सेंधवा में मक्का मंडी की लूट के खिलाफ किसानों की हुंकार, JAYS ने SDM को सौंपा ज्ञापन

सेंधवा (बड़वानी)। 12 नवंबर 2025:-

सेंधवा की मक्का मंडी में किसानों को कम दाम मिलने और नमी मशीनों में गड़बड़ी के खिलाफ गुरुवार को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (JAYS) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया और अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

किसानों का आरोप है कि मंडी में मक्का की खरीदी में व्यापारी मनमानी कर रहे हैं और गलत नमी मापक मशीनों के जरिए किसानों को ठगा जा रहा है। सरकार द्वारा खरीफ सीजन 2025-26 के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,300 प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन सेंधवा मंडी में 14 प्रतिशत नमी वाले मक्के का भाव ₹1,600–₹1,700 प्रति क्विंटल तक गिर गया है।

किसानों ने कहा कि यह स्थिति उनकी मेहनत का अपमान है और सरकारी घोषणाओं की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

#किसानों की प्रमुख मांगें:-

* मंडी से गलत नमी मापक मशीनें तुरंत हटाई जाएं , जो 14–15% नमी को 10–12% दिखाकर किसानों को नुकसान पहुंचा रही हैं।

* नई, प्रमाणित मशीनें लगाई जाएं , ताकि जांच पारदर्शी हो।

* 14% नमी वाले मक्के का दाम ₹2,000 से कम न दिया जाए , और समर्थन मूल्य ₹2,400 लागू किया जाए।

* व्यापारियों द्वारा मिलों में कम रेट पर खरीदी रोकने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाए।

* पिछले 15 दिनों में हुई खरीदी का दोबारा मूल्यांकन कर किसानों को नुकसान की भरपाई दी जाए।

* मंडी में किसान प्रतिनिधियों की निगरानी समिति गठित की जाए।

#ज्ञापन सौंपने वाले प्रमुख नेता:-

राहुल सोलंकी (जयस ब्लॉक अध्यक्ष),

अमरदीप चौहान व सुनील नरगावे (विधायक प्रतिनिधि),

मांसाराम खरते (जयस सेंधवा महासचिव),

जीतेन्द्र डावर (जयस मीडिया प्रभारी),

दुर्सिंग किराड़े (जनपद सदस्य प्रतिनिधि),

दिलीप सोलंकी और आमिर पटेल उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपते समय सैकड़ों किसानों ने “किसान न्याय दो – मक्का लूट बंद करो” और “हम आदिवासी युवा शक्ति हैं – न झुकेंगे, न रुकेंगे” जैसे नारे लगाए।

संगठन ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो मंडी बंद, धरना, भूख हड़ताल और जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

📍 रिपोर्टर: जय सोनी जिला हेड बैतूल

📰 स्रोत:- जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (JAYS), सेंधवा

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
13 %
2.5kmh
100 %
Thu
31 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular