बैतूल, 03 नवंबर:-
सेंज ग्रुप भोपाल द्वारा बैतूल में ‘सेंज शिक्षा आपके द्वार’ (SSAD) के अंतर्गत स्टूडेंट्स चैप्टर एवं टीचर्स चैप्टर का सफल आयोजन किया गया। तरंग वाटिका, बैतूल में आयोजित छात्र कार्यक्रम में 208 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेज यूनिवर्सिटी भोपाल एवं SIRT समूह की ओर से आधुनिक करियर विकल्प, कोर्स संरचना एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रभावी प्रस्तुति दी गई।

शाम को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बैतूल एवं आसपास के क्षेत्रों से 163 शिक्षकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विद्या चौधरी, प्रो. मीनू डंडारे, प्रो. साधना देहरिया एवं प्रो. नरेश लहरपुरे रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. अमीष झा ने समूह के चेयरमैन इंजीनियर संजीव अग्रवाल के शिक्षा के प्रति समर्पण भाव एवं प्रसार को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

प्रो. म. अरशद ने विश्वविद्यालय के उद्देश्य एवं उसके माध्यम से संचालित सामाजिक सेवा कार्यों की जानकारी दी।
डॉ. बृजेश साद ने शिक्षकों के महत्व एवं उनकी शिक्षा से समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विचार व्यक्त किए।
प्रो. अरुण झपाटे ने सेज यूनिवर्सिटी के शिक्षा के पवित्र उद्देश्य और जनकल्याण की भावना की सराहना की।
सत्र में शिक्षकों के योगदान, उनके शैक्षिक दृष्टिकोण तथा सेज समूह की शिक्षा पहलों पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथियों ने कहा—
“शिक्षक समाज निर्माण की नींव हैं, और सेज समूह द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके समर्पण की सच्ची पहचान है।”
समारोह ने शिक्षा उन्नयन, शिक्षक–विद्यार्थी संवाद और सेज यूनिवर्सिटी के सामाजिक एवं शैक्षणिक मिशन को और सशक्त बनाया।



