मांगोनाकला (बैतूल):- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आज से “वोट चोर गद्दी छोड़” शीर्षक से राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत देशभर में 5 करोड़ नागरिकों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के तहत बुधवार को प्रभात पट्टन एवं मासोद ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व मंत्री एवं संगठन उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे के गृह ग्राम मांगोनाकला में आयोजित की गई।
बैठक में संगठन की रीति-नीति, जनसंपर्क रणनीति तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में जनसंपर्क को तेज़ करने एवं अधिक से अधिक नागरिकों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।



