बैतूल:- शिव शिवांश सेवा समिति विनोबा वार्ड द्वारा आज शुक्रवार 24 अक्टूबर को शिव मंदिर प्रांगण में भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर मां बमलेश्वरी देवी जागरण ग्रुप बैतूल के कलाकारों द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। जागरण में भजन गायक भूषण पंडाग्रे, भजन गायिका एवं ढोल वादिका यशस्वी सत्यम् टोरिया और भजन गायक सत्यम् टोरिया भक्तिमय प्रस्तुति देंगे। समूह संचालक एवं भजन गायक योगेश शर्मा के नेतृत्व में भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित होगी। इस आयोजन में मंदिर की नींव रखने से लेकर आज तक सहयोग और सराहनीय कार्य करने वाले श्रद्धालुओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 8 बजे से शिव मंदिर, विनोबा वार्ड में होगा। शिव शिवांश सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।



