HomeBetulमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जनपद पंचायत प्रभात पट्टन में सन्नाटा — कन्या...

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जनपद पंचायत प्रभात पट्टन में सन्नाटा — कन्या छात्रावास बना बीजेपी कार्यालय

जनप्रतिनिधियों को नहीं मिला निमंत्रण, जनपद और जिला पंचायत सदस्य भी रहे उपेक्षित

बैतूल/प्रभात पट्टन:-
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जहां पूरे प्रदेश में सरकारी कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए गए, वहीं जनपद पंचायत प्रभात पट्टन में प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक पक्षपात का मामला सामने आया है।

स्थापना दिवस के दिन जनपद पंचायत कार्यालय में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, पूरा परिसर सुनसान पड़ा रहा। वहीं दूसरी ओर, कन्या छात्रावास परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों को कार्यक्रम की कोई सूचना या निमंत्रण नहीं दिया गया। यहां तक कि छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में भी जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज कर दिया गया।

लोगों ने सवाल उठाए हैं कि सरकारी छात्रावास परिसर में राजनीतिक दल का कार्यक्रम आयोजित करना प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन है। इससे सरकारी परिसरों की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है, ताकि आगे ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
13 %
2.5kmh
100 %
Thu
31 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular