HomeBetulबिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर जयस चलाएगी 15 दिवसीय जनजागृति...

बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर जयस चलाएगी 15 दिवसीय जनजागृति पखवाड़ा

बैतूल:- रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम स्टेडियम में रविवार 26 अक्टूबर को जय आदिवासी युवा शक्ति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पूरे जिले में धूमधाम और गौरव के साथ मनाई जाएगी।

इस अवसर पर जयस ने घोषणा की कि जिलेभर में 1 नवंबर 14 नवंबर तक जयस जनजागृति पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में आदिवासी अस्मिता, एकता और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहेगा।

मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम 15 नवम्बर को आयोजित होगा, जिसमें जिले सहित प्रदेशभर से हजारों की संख्या में आदिवासी भाई-बहनों की उपस्थिति रहने की संभावना है। इसी क्रम में जिले के सभी 10 ब्लॉकों में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे, जिनके लिए जयस द्वारा संबंधित ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

बैठक की अध्यक्षता जयस जिलाध्यक्ष एड. संदीप कुमार धुर्वे ने की। इस अवसर पर जिला संरक्षक राजा धुर्वे, जिला प्रभारी महेश शाह उइके, जिला सचिव राजकुमार काकोड़िया, राजरावण परते, आईटी सेल प्रभारी रामदीन इवने, मीडिया प्रभारी सौरभ सलामे सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शाहपुर ब्लॉक से मिथलेश (बब्बा) उइके, भीमपुर से इंद्रकुमार उइके, चिचोली से शिवम उइके, आमला से गोविंद उइके एवं सुनील उइके, भैंसदेही से अशोक उइके, तुलसी उइके, अक्षय इवने, पतिराम उइके, शैलेन्द्र धुर्वे, अर्जुन धुर्वे, सचिन उइके, पिंटू पंद्रे सहित बड़ी संख्या में जयस कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष बिरसा मुंडा जी की जयंती को आदिवासी एकता और गर्व का उत्सव के रूप में मनाया जाएगा

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
13 %
2.5kmh
100 %
Thu
31 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular