HomeBetulग्राम जामूढाना में हो रहे प्राथमिक शाला भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के...

ग्राम जामूढाना में हो रहे प्राथमिक शाला भवन निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व में कलेक्ट्रेट में की थी शिकायत, जिसका निराकरण अभी तक नहीं किया गया

बैतूल:- पूर्व में केरपानी पंचायत स्थित ग्राम जामूढाना में प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य प्रारंभ है जिसमें उचित मापदंडों एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के चलते ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में जाकर सरपंच संतराम बारस्कर एवं सचिव संजय धोटे की भवन निर्माण अनदेखी की शिकायत की थी

जिसकी जांच को लेकर ग्रामीण अधिकारीयों की प्रतीक्षा करते रहे किंतु कोई भी अधिकारी अब तक शिकायत की जांच करने नहीं पहुंचे पिछली शिकायत 19/11/2025 को की थी जिसकी जांच अभी तक नहीं की गई जिससे नाराज ग्रामीणों ने पुनः बैतूल कलैक्ट्रेट में जाकर शिकायत की है कि स्कूल भवन निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कर उचित मापदंडों एवं गुणवत्तापूर्ण भवन का निर्माण कार्य किया जाए
जिसको लेकर अधिकारियों ने जल्द ही स्कूल भवन निरीक्षण करने का आश्वासन दिया
ग्रामीणों का कहना है कि यदि भवन निर्माण में यैसे ही भ्रष्टाचार होता रहा तो आने वाले समय में स्थिति गंभीर होगी जिसकी जवाबदेही प्रशासन की होगी

बैतूल जिले में आए दिन यैसी भ्रष्टाचार में लिप्त निर्माण कार्य देखने को मिल रहें हैं जिनमें कुछ अधिकारियों के लालच के चलते स्थानीय व्यक्तियों एवं सरकार को नुक्सान का सामना करना पड़ता है
भ्रष्टाचार से निर्मित भवन सड़क पुल आदि कुछ ही समय में निष्क्रिय हो जाती है जिसका खामियाजा स्थानीय निवासीयो एवं सरकारी फंड का गलत स्तेमाल से आर्थिक विकास को प्रभावित करता है पिछली शिकायत से अब तक भवन के प्लेंथ का निर्माण हो चुका है किन्तु उसमें भी तरई एक दिन भी नहीं की गई जिससे ग्रामीण अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नाराज़ हैं
भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के चलते कई निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए
भवन निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार में लिप्त सभी अधिकारियों के विरुद्ध जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
13 %
2.5kmh
100 %
Thu
31 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular