पाबल, प्रभात पट्टन निवासी किसान श्री मधू खाड़े जी के सुपुत्र कृष्णा खाड़े ने MPPSC पास कर इतिहास विभाग का असिस्टेंट प्रोफेसर पद प्राप्त किया तथा पाबल, प्रभात पट्टन का नाम रोशन किया। पाबल, प्रभात पट्टन में खुशी का माहौल है।

एक छोटे से गांव में रहने वाले, सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी श्री मधू खाड़े जी ने कड़ी मेहनत कर अपना जीवन यापन किया। अपने बेटे कृष्णा को Post Graduate कराया। परन्तु कृष्णा भी अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटा, और MPPSC Exam पास कर अपने माता-पिता एवं परिवार का मान बढ़ा दिया। कृष्णा का चयन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुआ।
“लहरो से डरकर नौका पार नहीं होती।
और मेहनत करने वालो की हार नहीं होती “।।
कृष्णा की इस प्रतिभा एवं कड़ी मेहनत को दिल से धन्यवाद देता हूं तथा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते समय मेरे साथ बड़े भैया श्री भोजराज रेवतकर एवं श्री प्रणय विरेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।
Nilay Daga #भोजराजरेवतकर #प्रणयविरेन्द्र_पटेल



