HomeBetulमुलताई: प्रभात पट्टन के पठान वेयरहाउस में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ,...

मुलताई: प्रभात पट्टन के पठान वेयरहाउस में गेहूं उपार्जन केंद्र का शुभारंभ, राज्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रहे मौजूद

मुलताई: किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज प्रभात पट्टन स्थित पठान वेयरहाउस में गेहूं उपार्जन केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राज्य मंत्री और सांसद श्री दुर्गादास उइके उपस्थित रहे

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं परिषद उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख भी शामिल हुए। अतिथियों ने कांटा पूजन कर और तुला की विधिवत शुरुआत कर क्षेत्र के किसानों को समर्पित इस केंद्र का उद्घाटन किया।

इस दौरान किसान मोर्चा के मंत्री श्री अशोक पानसे, मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी, किसान मोर्चा महामंत्री सुंदरलाल बनखेड़ा, और सह-कोषाध्यक्ष नरेंद्र गीद सहित भाजपा नेता राजेश पाठक, सतीश धाकड़, शीतल सिंह राठौड़, रवि देशमुख, और हरिराम नागले जैसे गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सुगमता होगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
42.6 ° C
42.6 °
42.6 °
7 %
6.3kmh
2 %
Tue
43 °
Wed
42 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
45 °

Most Popular