HomeBetulसड़क हादसा: प्रभात पट्टन मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन...

सड़क हादसा: प्रभात पट्टन मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन घायल, एक की हालत नाजुक

प्रभात पट्टन/आठनेर: विकासखंड प्रभात पट्टन के अंतर्गत रजापुर जोड़ से रायतवाड़ी रामनगर मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात लगभग 8 बजे दो मोटरसाइकिलों की आपस में सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

समाजसेवियों ने पेश की मानवता की मिसाल

​हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी रमेश गवहाड़े ने घायलों को सड़क पर तड़पते देखा। उन्होंने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन एम्बुलेंस आने में विलंब होता देख उन्होंने समय गंवाए बिना समाजसेवी पत्रकार भरत साहू (गेहूं बारसा निवासी) की मदद ली। दोनों ने मिलकर गंभीर रूप से घायल विजय धुर्वे को अपनी निजी जीप से तत्काल शासकीय अस्पताल आठनेर पहुँचाया।

घायलों की स्थिति

  • विजय धुर्वे (निवासी ग्राम पंचायत रजापुर): विजय की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। आठनेर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है। समाजसेवी रमेश गवहाड़े ने स्वयं विजय के परिजनों को इस घटना की सूचना दी।
  • मनोज कुमरे और रवि वाडिया (निवासी इटावा): इस भिड़ंत में घायल हुए अन्य दो युवकों को उनके परिजनों द्वारा निजी वाहन से इलाज के लिए वरुड़ (महाराष्ट्र) ले जाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। समय पर अस्पताल पहुँचाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने रमेश गवहाड़े और भरत साहू के मानवीय प्रयासों की सराहना की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
13 %
2.5kmh
100 %
Thu
31 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular