HomeBetulजनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री को सौंपे गए चार प्रमुख ज्ञापन बड़वानी,...

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री को सौंपे गए चार प्रमुख ज्ञापन बड़वानी, 14 नवम्बर 2025

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पानसेमल के ग्राम मोरताई में आयोजित कार्यक्रम में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) सेंधवा की टीम ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बड़वानी जिला कलेक्टर के माध्यम से चार महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे।

जयस प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे:
राहुल सोलंकी (जयस ब्लॉक अध्यक्ष एवं झोपाली जनपद सदस्य प्रतिनिधि)
अमरदीप चौहान (सेंधवा विधायक प्रतिनिधि)
जीतेन्द्र डावर (जयस मीडिया प्रभारी)
दिलीप सोलंकी

ज्ञापनों की प्रमुख मांगें: सेंधवा तहसील को नया जिला घोषित करना एवं वरला को स्वतंत्र जनपद पंचायत का दर्जा ।

बड़वानी में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं कृषि महाविद्यालय की स्थापना।

सेंधवा विधानसभा की 158 प्राथमिक व 35 माध्यमिक शालाओं में रिक्त शिक्षक पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति; अतिथि शिक्षक व्यवस्था समाप्ति।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिसनावल-टेमला व शोभाराम पटेल गाता-धवला कुआँ मार्ग निर्माण, गाता बाबा मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन, तथा घाघरखेड़ा में 24×7 बिजली व सड़क।
जयस ने चेतावनी दी: शिक्षक नियुक्ति न हुई तो 15 दिसंबर 2025 से जनआंदोलन प्रारंभ होगा।“
आदिवासी बच्चों का भविष्य अशिक्षा के अंधेरे में नहीं धकेला जाएगा।”
— जयस, सेंधवा

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
32 %
1.1kmh
11 %
Tue
30 °
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
41 °

Most Popular