HomeBetulनाबालिग बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत: 'जबरन' वाहन चलाने भेजने का...

नाबालिग बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत: ‘जबरन’ वाहन चलाने भेजने का आरोप, पिता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

FIR में गड़बड़ी और 5 माह बाद भी चार्जशीट पेश न करने पर चिचोली थाना प्रभारी पर साठगांठ का गंभीर आरोप

बैतूल:-भीमपुर तहसील के लक्कड़जाम निवासी एक पिता ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक, बैतूल को एक हृदयविदारक आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की है। मृतक के पिता मुकुंद यादव ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे प्रिंस उर्फ लक्की यादव को कुछ अनावेदकगणों ने जबरदस्ती मोटरसाइकिल चलाने भेज दिया था, जिसके कारण उसकी दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने दोषियों के साथ-साथ मामले को दबाने का प्रयास करने वाले थाना चिचोली के प्रभारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?
आवेदन के अनुसार, यह दुखद घटना 12 मई 2025 को हुई थी। मुकुंद यादव का पुत्र प्रिंस उर्फ लक्की यादव (15 वर्ष), जिसकी इच्छा न होते हुए भी, अनावेदक रामबाई और राकेश ने उसे एक रिश्तेदार सितु को चूड़ियाँ छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल (MP 48 MS 2543) पर भेज दिया। सितु को छोड़कर वापस आते समय ग्राम डुल्हारा और असाड़ी के बीच मेन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रिंस की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिर में गंभीर चोटें आने से प्रिंस की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
FIR और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल
मुकुंद यादव ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद अनावेदक राजेश यादव ने खुद को बचाने की नीयत से थाना चिचोली में मनमर्जी से गलत सूचना दर्ज कराई।

  • गलत जानकारी: पिता का आरोप है कि FIR में पुत्र का चिचोली जाना बताया गया है, जबकि वह सितु को छोड़ने ग्राम चुड़िया गया था और उसकी मृत्यु डुल्हारा एवं असाड़ी के बीच हुई थी।
  • सांठ-गांठ का आरोप: आवेदक ने कहा है कि अनावेदक राजेश का मामा सहकारी समिति का उपाध्यक्ष है, जिसकी थाना चिचोली में अच्छी पकड़ है। इसी सांठ-गांठ के चलते थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उल्टा, आवेदक को “बैठ कर बात कर लेते हैं” कहकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
  • न्याय में देरी: सबसे गंभीर आरोप यह है कि घटना के 5 माह बीत जाने के बाद भी थाना चिचोली द्वारा न्यायालय में अभियोग पत्र (चार्जशीट) प्रस्तुत नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि प्रकरण को कमजोर किया जा रहा है और अनावेदकगणों को बचाया जा रहा है।
    पुलिस अधीक्षक से ठोस कार्रवाई की मांग
    मुकुंद यादव ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि अनावेदकगणों द्वारा नाबालिग पुत्र को बिना माता-पिता की सहमति के, जान माल की सुरक्षा को अनदेखा करते हुए और मानव जीवन को खतरे में डालते हुए जबरदस्ती वाहन चलाने भेजने के कारण हुई मृत्यु के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।
    इसके साथ ही उन्होंने थाना प्रभारी चिचोली पर भी अनावेदकगणों का सहयोग करने और कोई कार्यवाही न करने के लिए ठोस एवं उचित कदम उठाने का निवेदन किया है।
    आगे की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक, बैतूल को इस संवेदनशील मामले का संज्ञान लेना होगा और निष्पक्ष जांच व तय समय सीमा में चार्जशीट पेश करना सुनिश्चित करना होगा।
RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
32 %
1.1kmh
11 %
Tue
30 °
Wed
44 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
41 °

Most Popular