बैतूल:- आमला बोरदेही क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर और अवैध रूप से संचालित मेडिकल के खिलाफ दो माह पहले की गई शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन दिया था, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि ग्राम आमला बोरदेही क्षेत्र के पास बिना किसी पंजीयन और मेडिकल क्वालिफिकेशन के एक व्यक्ति द्वारा मेडिकल दुकान के माध्यम से इलाज किया जा रहा है। दुकान का लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है, जिसका नाजायज फायदा उठाकर अवैध रूप से उपचार कार्य किया जा रहा है।
शिकायत में बताया गया कि आमला बोरदेही क्षेत्र और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों का इलाज बिना डिग्रीधारी डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। लगभग चार से पाच वर्ष पूर्व तत्कालीन बीएमओ द्वारा इस व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण तैयार किया गया था, फिर भी वह आज तक खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहा है।
शिकायत के बाद भी आमला ब्लॉक के स्वास्थ्य अधिकारियों ने न तो जांच की और न ही किसी कार्रवाई की सूचना दी। दो माह बीत जाने के बाद भी सूचना के अधिकार में मांगी गई जानकारी का जवाब नहीं दिया गया है, जिससे विभाग की लापरवाही उजागर हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग क



